नेहा केसरवानी, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली के उत्साह के बीच गौमूत्र बेचकर देश की अपनी तरह की पहली और अनूठी गौमूत्र खरीदी योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री बघेल ने निधि स्व-सहायता समूह, चंदखुरी को 5 लीटर गौमूत्र बेचकर 20 रुपए प्राप्त किए। बोहनी के तौर पर प्राप्त रकम को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गौमूत्र से दो प्रकार के खाद – जीवामृत और ब्रम्हास्त्र बनाए जाएंगे। जैविक खाद को आगे बढ़ाएंगे। एक दिन हमारा प्रदेश जैविक प्रदेश कहलाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी और बहन होशियार होती जा रही हैं। गौमाता, धरतीमाता की पूजा हम करते हैं।
सीएम भूपेश ने आगे कहा कि अक्ति के दिन हमने माटी पूजन का कार्यक्रम रखा था। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गोबर खरीदी की शुरुआत के बाद भाजपा का दिमाग खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि गोबर से 150 करोड़ की आमदनी हुई, और सब मिलकर गौठानों से 300 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली तिहार उत्सव में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री कवासी लखमा, अनिला भेंडिया, महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक के अलावा बड़ी संख्या में किसानों और स्व-सहायता समूह की बहनें जुटी हैं। आयोजन के लिए मुख्यमंत्री आवास को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने परिवार के साथ हरेली पूजा कर आयोजन की शुरुआत की।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
1 hr agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
17 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines