रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के नटवर स्कूल (Natwar School) में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां परिसर में अचानक हाइड्रोजन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया। वहीं विद्यालय में धमाका सुन हर कोई सहम गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।
कक्षाओं की खिड़कियों के टूटे कांच
अग्रसेन जयंती के लिए नटवर स्कूल (Natwar School) परिसर में तैयारी चल रही है। आयोजन के लिए बेहरा पाली, निवासी 40 वर्षीय सुनील पटेल गैस सिलेंडर से गुब्बारे फुला रहा था। इस दौरान सिलेंडर फट गया, जिससे युवक का पैर कटकर अलग हो गया। सिलेंडर फटने की वजह से स्कूल के कुछ कक्षाओं की खिड़कियों के कांच टूटकर बिखर गए। गनीमत रही कि स्कूल में बच्चे नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी, एसडीएम गगन शर्मा, डीईओ आरपी आदित्य मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
33 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
42 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
46 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
54 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines