हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: बेलगाम गाड़ी ने आधा दर्जन मवेशियों को रौंदा, सड़क पर लगा शवों का ढेर

विज्ञापन

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में इंसानियत शर्मसार हो गई। यहां एक बेलगाम वाहन ने कई मवेशियों को रौंद डाला। इस हादसे में आधा दर्जन मवेशियों की सड़क पर मौत हो गई है। अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क पर बैठे मवेशियों की मौत हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पथरिया-मुंगेली रोड पर लक्षनपुर के पास ये हादसा हुआ है। पशु प्रेमियों में इन मौतों से भारी आक्रोश है। पथरिया थाना क्षेत्र का मामला है।

अभी पढ़ें – इंदौर में बेरोजगारों का भर्ती सत्याग्रह, पैदल मार्च निकाला‌

जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप 

पशु प्रमियों ने कहा कि मवेशियों को बेरहमी से कुचला गया है, ऐसा लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर सड़क पर बैठे मवेशियों पर वाहन को चढ़ाया है, जिससे सड़क पर शवों का ढेर लग गया।

अभी पढ़ें – सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले लालू यादव, ‘BJP को हटाना है, देश को बचाना है’

उन्होंने आगे कहा कि जिसने भी ये अपराध किया है, उस पर कड़ी कार्रवाई हो। इस हादसे ने सभी को आहत किया है। सड़क पर मवेशियों के खून को देखकर कलेजा कांप रहा है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें