भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई के दुर्ग में देर रात को अमलेश्वर थाने में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि इस विवाद में महिला अपर कलेक्टर व उनके रिश्तेदार और पुलिसकर्मी शामिल हैं। महिला अपर कलेक्टर व उनके भाई, भांजे पुलिस कर्मियों से आमने-सामने हो गए हैं। दरअसल, बुधवार को महिला अपर कलेक्टर की गाड़ी को अमलेश्वर थाना प्रभारी व उनकी टीम ने रोका। इसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। दोनों पक्षों के अलग-अलग तर्क हैं।
टीआई व उनके स्टाफ पर आरोप
महिला अपर कलेक्टर तनुजा सलाम ने भाईयों के साथ टीआई राजेन्द्र यादव द्वारा नशे में मारपीट, धक्कामुक्की और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। सरगुजा में पदस्थ महिला अपर कलेक्टर तनुजा सलाम के भाई प्रणय सलाम के साथ दवाई लेने जाने के दौरान थाने के बाहर चेकिंग कर रहे टीआई पर नशे में बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। देर रात महिला अपर कलेक्टर के थाने पहुंचने पर थाना स्टाफ थाने से फरार हो गया। वहीं आधीरात को दुर्ग जिले के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत तहसीलदार थाने पहुंचे। टीआई समेत स्टाफ का मेडिकल कराया गया। महिला अपर कलेक्टर आईजी दुर्ग रेंज,एसपी दुर्ग से गुरुवार को मिलकर शिकायत करेंगी।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया पूरा मामला
दुर्ग पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि, 3 अगस्त 2022 की रात्रि रायपुर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग करने पॉइंट पर थाना अमलेश्वर के सामने निरीक्षक राजेंद्र यादव उपनिरीक्षक विजय मिश्रा उप निरीक्षक सीदार व अन्य दो स्टाफ चेकिंग ड्यूटी पर थे। महादेव घाट की ओर एक सफेद रंग की कार जा रही थी। जिसे रोका गया और कहां जा रहे है पूछने पर घूमने जा रहे हैं। बाद में केक लाने जा रहे हैं, यह कहा गया। गाड़ी में सामने अपर कलेक्टर लिखा था। जिसे कौन अधिकारी बैठे हैं पूछे जाने पर नहीं बैठे हैं, बताया गया। तब निरीक्षक राजेंद्र यादव द्वारा कहा गया कि जब अधिकारी नहीं रहते तब इसे लाल पट्टी से ढक दिया करो।
गाड़ी का दुरुपयोग मत करो, रात में मत घूमो, गाड़ी को वापस कराया गया। इस बात पर अपर कलेक्टर अंबिकापुर तनुजा सलाम उनके भाई भांजे के साथ थाना आकर सभी स्टाफ शराब के नशे में हैं और बदतमीजी से बात कर गाली गलौज किए हैं का आरोप रात्रि गश्त टीम पर लगाया गया। तनुजा सलाम मैडम द्वारा नायब तहसीलदार पाटन डीकेश्वर साहू, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा को उपस्थित स्टाफ का एमएलसी कराने डॉक्टर को झिट से बुलवाया गया। जिसमें अन्य स्टाफ में अल्कोहल समेल नेगेटिव पाया गया।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
43 mins agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
56 mins agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
4 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
7 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines