जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में थाने के सामने ही सारागांव थाना प्रभारी से मारपीट का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव सरपंच और ग्रामीण के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक ने टीआई के साथ मारपीट की। इस झगड़े में थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव की वर्दी फट गई। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने आरोपी के खिलाफ अपने ही थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य मे बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी रमेश महंत ग्राम सोनियापाठ, सारागांव का रहने वाला है।
सरपंच और आरोपी के विवाद को शांत कराने पहुंचे थे टीआई
पूरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सारागांव थाना प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष के दौरे के दौरान वीआईपी डयूटी पर जाने के लिए निकल रहे थे। उसी समय ग्राम सोनियापाठ की सरपंच रुकमणी साहू और आरोपी रमेश महंत के बीच थाने में हुई शिकायत को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच विवाद को शांत कराने बीच-बचाव के लिए थाना प्रभारी पहुंचे थे और आरोपी को समझा रहे थे। इसी बीच बात बिगड़ गई और विवाद मारपीट में बदल गया।
अपने ही थाने में पीड़ित बनकर लिखवाई रिपोर्ट
सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने आरोपी रमेश महंत के खिलाफ अपने ही थाने में रिपोर्ट लिखवाई। थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा धारा (294,506,353,186) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला सरपंच और उसके पति से भी मारपीट का आरोप
सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनियापाठ की सरपंच रुकमणी साहू और उसके पति संजय साहू ने भी आरोपी रमेश महंत के खिलाफ सारागांव थाना में गाली गलौच और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरपंच पति का कहना है कि रमेश महंत पिछले कई महीनों से पंचायत के मामले में जबरन हस्तक्षेप कर उन्हें धमका रहा है और पैसे की मांग करता है। इसकी शिकायत सारागांव थाने में की गई थी। सरपंच पति ने बताया कि सोमवार को बयान के लिए थाने गए थे। बयान के बाद थाने से बाहर निकलते ही आरोपी रमेश महंत उसे मिला और शिकायत को लेकर विवाद करने लगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
13 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
34 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
37 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
39 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
47 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines