हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: राष्ट्रीय खेल में बालोद की दीप्ति दिखाएगी कमाल, गुजरात में होने जा रहा है आयोजन

विज्ञापन

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम कोबा की रहने वाली दीप्ति साहू का चयन 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है। राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा, जिसमें भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे।

7 साल में हो रहा है राष्ट्रीय खेल का आयोजन

राष्ट्रीय खेल का आयोजन 7 साल के अंतराल में किया जा रहा है। इसके पहले 2015 में इस खेल का आयोजन केरल राज्य में हुआ था। 36वें राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ 27 सितंबर को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। खेल प्रतियोगिताओं के विभिन्न खेलों का आयोनज गुजरात के 6 बड़े शहरों में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें बालोद जिले की बेटी दीप्ति साहू भी शामिल है।

दीप्ति के चयन के बाद प्रदेश में हर्ष का माहौल

दीप्ति के चयन पर प्रदेश के वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पिल्लई (आईपीएस), कोच छत्तीसगढ़ वुशु एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री डी. कौंडिया ने हर्ष व्यक्त किया। इसके पहले भी दीप्ति ने कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मेडल ला चुकी हैं।

छोटी बहनें भी है राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी

दीप्ति साहू की दो छोटी बहनें भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। हाल ही में दीप्ति की छोटी बहन चंचल साहू ने 21वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को पहला ब्रांस मेडल दिलाया। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू एवं समस्त ग्रामवासी कोबा ने बेटी को बधाई दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें