बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थापित है हरदेवलाल बाबा का ऐसा मंदिर जहां भक्त मन की मुराद पूरी होने पर बाबा को सीमेंट और मिट्टी के बने घोड़े और हाथी भेंट करते हैं।
दरअसल, बालोद जिले के डेंगरापार गांव में स्थित 300 साल पुराने मंदिर में बाबा हरदेवलाल की पूजा की जाती है। हर साल नवरात्र दशहरा समाप्त होने के बाद पड़ने वाले मंगलवार को विशेष पूजा अर्चना कर हरदेव बाबा को घोड़े और हाथी चढ़ाए जाते हैं।
अभी पढ़ें – Palghar Mob Lynching case: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे बोले, ‘मामले की जांच हो और सामने आए सच्चाई’
मेले का भी होता है आयोजन
यहां इसी दिन मेले का भी आयोजन होता है, जहां हजारों भक्त अपनी मुराद लेकर बाबा के मंदिर में पहुचते हैं। क्षेत्र के लोग हर शुभ कार्य से पहले बाबा के मंदिर में माथा टेक करते हैं, कार्य का शुभारम्भ करते हैं।
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण बताते हैं कि सन 1876 में घिना डेम बना मंदिर भी उसी समय का है और मंदिर डेम से लगा हुआ है। आसपास के लोग तीन पीढ़ी से इस मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। आज भी इस मंदिर में मेला लगा और 450 से अधिक घोड़े ओर हाथी मंदिर में चढ़ाए गए हैं।
मंदिर की ऐतिहासिक कहानी, ग्रामीणों की जुबानी
मंदिर में विराजमान हरदेव लाल बाबा के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि 300 साल पहले एक व्यक्ति घोड़े में सवार होकर आया था। वह विक्षिप्त और बीमार लोगों का इलाज करता था और जिनके बच्चे नहीं होते थे वह लोग उनके पास आते थे और कुछ समय बाद वे गायब हो गए थे।
इसके बाद से उस जगह बाबा हरदेव लाल की पूजा अर्चना की जाने लगी, जो आज तक लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां मन मांगी मुरादें लोगों की पूरी होती हैं।
वहीं घोड़े चढ़ाने की मान्यता के बारे में लोग बताते हैं कि बाबा हरदेव लाल के मंदिर में वे पहुंचते हैं और अपनी मुराद पूरी होने पर घोड़े चढ़ाते हैं ताकि बाबा उन घोड़ों की सवारी कर सकें।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
16 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
20 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
21 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines