जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत भी हो रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह जगदलपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल जगदलपुर स्थित एनएच 30 पर आज सुबह करीब पौने तीन बजे एक कार और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
शवों को गैस कटर से निकाला गया बाहर
दरअसल ये घटना जगदलपुर स्थित आसना के आगे मेटावाड़ा पुल के पास की है जहां पर अल सुबह आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान वाहन और जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। ठोकर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए वहीं बस को भी भारी नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने शव को बाहर निकालना शुरु कर दिया। वहीं हादसा इतना भयानक था कि शव को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का भी उपयोग करना पड़ा।
मृतकों में एक जवान भी शामिल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतकों में जिला बल का एक जवान अभिषेक सेठिया भी शामिल है जो बस्तर में नक्सल मोर्चे पर पदस्थ था। फिलहाल जगदलपुर पुलिस लाइन में उसे पदस्त किया गया था। सुबह जवान की मौत की खबर सुनने के बाद पुलिस विभाग में मातम सा पसर गया। दरअसल कुछ महीनों पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए अभिषेक ने एक वीडियो बनाया था और उस वीडियो की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जमकर तारीफ की थी।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
45 mins agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 hr agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
15 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
16 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
16 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
18 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines