नई दिल्ली: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। शनिवार को सीबीआई ने देश के 20 राज्यों में 56 लोकेशन पर छापेमारी की है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएम) मामले में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 56 स्थानों पर सीबीआई की तलाशी चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सिंगापुर के माध्यम से न्यूजीलैंड की इंटरपोल यूनिट की ओर से शेयर किए गए इनपुट के बाद छापेमारी की गई है। ऑनलाइन उपलब्ध बाल यौन शोषण सामग्री के संबंध में सीबीआई का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन है।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’ पर पूछे गए सवाल से ओवैसी ने किया किनारा, बोले- मुझे इससे क्या लेना-देना है?
बता दें कि पिछले साल 16 नवंबर को भी सीबीआई ने इंटरपोल की जानकारी पर ‘ऑपरेशन कार्बन’ चलाया था। इसी दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को सीबीआई ने ‘ऑपरेशन मेघा चक्र’ नाम दिया है। इसके तहत उन व्यक्तियों और गिरोहों की पहचान करना और उन्हें गिरफ्तार करना है जो ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) फैलाते हैं और नाबालिगों को यौन या शारीरिक रूप से ब्लैकमेल करते हैं। ये रैकेट व्यक्तिगत और संगठित दोनों स्तरों पर संचालित होते हैं।
अभी पढ़ें – मायावती बोलीं-समाजवादी पार्टी राज्य में भाजपा को कड़ा विरोध देने में रही विफल
पिछले साल 14 राज्यों के 77 ठिकानों पर की गई थी छापेमारी
बता दें कि सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में देश के 14 राज्यों के 77 लोकेशन पर छापेमारी की थी। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डेटा और गैजेट्स की बड़ी खेप भी बरामद की गई थी। इलेक्ट्रॉनिक डेटा में पैसे के लेन-देन और अलग-अलग अपराधियों के बारे में जानकारी मिली थी। ये अपराधी पाकिस्तान, कनाडा, बांग्लादेश, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, अजरबैजान, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, यमन, मिस्र, ब्रिटेन, बेल्जियम समेत अन्य देशों में चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट सर्कुलेट कर रहे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
7 mins agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
1 hr agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
9 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
11 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
12 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
13 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
13 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
14 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
14 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines