Case of finding Indians went missing trying to go to America: विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को गुजरात उच्च न्यायालय से कहा कि अवैध रूप से अमेरिका जाने की कोशिश के दौरान लापता हुए गुजरात मूल के 9 लोगों को ढूंढने के लिए हर प्रकार के प्रयास कर रहा है। बता दें कि इन लापता लोगों में से 3 के रिश्तेदारों ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। याचिका में इन लोगों ने अदालत से लापता हुए लोगों के संबंध में भारत सरकार को निर्देश दिए जाने का आग्रह किया था।
बता दें कि डोमनिक रिपब्लिक पहुंचने के बाद इस लापता लोगों ने 3 फरवरी 2023 को गुजरात में अपने रिश्तेदारों से आखिरी बार बातचीत की थी। लापता लोगों में 7 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। मुख्य न्यायाधीश सुनिता अग्रवाल और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध मायी की अदालत ने इस मामले में विदेश मंत्रालय से जवाब मांगा था। इस पर विदेश मंत्रालय ने दाखिल हलफनामे में कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहा है तथा संबंधित दूतावासों और उच्चायोगों से संपर्क में है।
विदेश मंत्रालय ने मांगी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि डोमनिक रिपब्लिक में भारत के राजदूत ने लापता हुए व्यक्तियों में से एक के संबंध में ग्वाडेलोप के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विभाग का फ्रांसीसी दस्तावेज उसे भेजा था। दस्तावेज के अनुसार सुधीर कुमार पटेल 7 फरवरी 2023 को इस द्वीप पहुंचे जो लापता 9 लोगों में से एक है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने फ्रांस सरकार के माध्यम से एक नोट ग्वाडेलोप के अधिकारियों के पास भेजा है और 9 लापता भारतीयों के बारे में जानकारी मांगी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
17 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
51 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
13 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines