उत्तर 24 परगना से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत और बांग्लादेश की सीमा पर BSF को बड़ी कामयाबी मिली है। BSF ने बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाए जा रहे 1 करोड़ 93 लाख रुपये की कीमत के सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। BSF ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुप्त सूचना पर की बड़ी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145 वीं वाहिनी के मुस्तैद जवानों को गुप्त सुचना के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, BSF एक करोड़ 93 लाख रुपये के सोने का बिस्किट के साथ दो लोगों को धर दबोचा है। BSF से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी कमांडर ने एक सर्च पार्टी गठित की और बस को आईसीपी में रुकवाया। बस की गहन तलाशी लेने पर उसके लगेज कंपार्टमेंट में 30 सोने के बिस्किट बरामद हुए। जवानों ने तुरंत बस के चालक, परिचालक और सोने को जब्त कर लिया। BSF के अनुसार जब्त सोने के बिस्किट का वजन 3,499.14 ग्राम है, और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 93 लाख रुपये है।
और पढ़िए –Waterfall in UP: चंदौली के जंगलों में मिला अनोखा खजाना, बनेगा ईको-टूरिज्म हॉट स्पॉट, जानें सबकुछ
काफी दिनों से तस्करी में लिप्त थे तस्कर
पकड़े गए तस्करों की पहचान मो. फरहद (बस चालक) और मो. अमर फारूक (परिचालक) बांग्लादेश के रूप में हुई।पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया की वह इस तरह की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त हैं। उन्होंने बताया की ये बिस्किट उन्हें बांग्लादेशी तस्कर मो. कमल, निवासी ढाका ने दिए थे। इसके बाद ये बिस्किट मो. जमाल, निवासी न्यू मार्केट, कोलकाता को सौंपने वाले थे। इस काम के लिए उन्हें 10 हजार रुपये मिलने थे। पकड़े गए तस्करों और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।
BSF है मुस्तैद
145 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा पर BSF तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है और उसे इस काम में सफलता भी मिली है। जिसके चलते तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त लोगों को लगातार पकड़ा जा रहा है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
7 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
8 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines