BJP MP Ramesh Bidhuri Called Terrorist BSP MP Danish Ali: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली को आतंकवादी बता दिया था। उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जिस बसपा सांसद दानिश अली को बिधूड़ी ने आतंकवादी बताया उनका भी विवादों से पुराना नाता रहा है।
दानिश अली शुरुआत से ही विवादों का हिस्सा रहे हैं। कभी वे पीएम मोदी को अमर्यादित टिप्पणी कर देते हैं तो कभी वे टीपू सुल्तान को स्वतंत्रता सेनाना बता देते हैं। बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बहस के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के बीच में टोकने पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने उन्हें उग्रवादी और आतंकवादी बता दिया। इसके बाद बिधूड़ी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांग ली।
जेडीएस से की करियर की शुरुआत
दानिश अली फिलहाल अमरोहा संसदीय क्षेत्र से बसपा के सांसद हैं। वे 43 साल के हैं और मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। दानिश अली ने अपने करियर की शुरुआत जनता दल (सेक्युलर) से की थी। उन्हें पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया। धीरे-धीरे वे पार्टी का मुख्य चेहरा बन गए। कर्नाटक चुनाव 2018 के परिणाम के बाद जेडीएस और कांग्रेस का गठबंधन कराने मंे भी उनकी बड़ी भूमिका थी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बसपा ज्वाॅइन कर ली। पार्टी ने उन्हें अमरोहा से उम्मीदवार बनाया। 2019 के चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़े थे।
भारत माता की जय नारा लगाने पर भड़के
2019 के चुनावों में प्रचंड लहर के बावजूद वे अमरोहा चुनाव से जीत गए। इसके बाद वे लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता भी चुने गए। बता दें कि दानिश अली का विवादों से पुराना नाता रहा है। कई अवसरों पर उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा अमृत स्टेशन योजना के तहत अमरोहा रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए तो मंच पर मौजूद बसपा सांसद दानिश अली भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। केंद्र सरकार का कार्यक्रम है। ऐसे में यहां ये नारे क्यों लगाए जा रहे हैं।
दानिश अली फरवरी 2023 में टीपू सुल्तान के कब्र पर गए। इस अवसर पर उन्होंने कब्र की फोटो ट्वीट कर खुद को टीपू का वंशज भी बताया। उन्होंने टीपू को स्वतंत्रता सेनानी तक करार दिया।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 mins agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
21 mins agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
13 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
15 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines