दौसा: राजस्थान के जयपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के बांदीकुई में डेढ साल की बच्ची बोरवैल में गिर गयी है। यह घटना जस्सापाडा़ गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया है। वहीं, बालिका के बोरवेल में गिरने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के मुताबिक सूखे बोरवैल को भरते समय यह हादसा हुआ है। बच्ची के दादा कमल सिंह गुर्जर बोरवैल को भर रहा थे, इस दौरान दादा पानी पीने घर के अंदर चले गए। पीछे से पोती अंकिता खेलते-खेलते बोरवैल में गिर गयी।
बताया जा रहा है बालिका सौ से डेढ़ सौ फीट की गहराई पर बोरवेल में फंसी हुई है। जिसे सबसे पहले ऑक्सीजन देने का काम किया जा रहा है। बोरवेल से बालिका के रोने की आवाज भी बाहर सुनाई दे रही है। एसडीआरएफ के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने कहा एसडीआरएफ की टीम भरसक प्रयास कर जल्द से जल्द बालिका को बोरवेल से बाहर निकालने का काम कर रही है। स्थानीय स्तर पर जेसीबी से बोरवेल के समीप खुदाई का काम भी जारी है।
घटना को लेकर दौसा कलेक्टर कमर चौधरी का कहना है मौके पर बांदीकुई तहसीलदार और मंडावर एसडीएम को भेज दिया है। साथ ही दौसा से सिविल डिफेंस एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर भेज दिया है। वहीं, जयपुर से भी एसडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
11 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines