हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Breaking: सीएम गहलोत के करीबी मंत्री के ठिकानों पर IT रेड, मिड-डे मील में गड़बड़ का आरोप!

विज्ञापन
IT raids on ministers close to CM Gehlot

जयपुर: सीबीआई और ईडी की कार्रवाई के बीच देशभर में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन सामने आया है। इसी कड़ी में जयपुर में बड़े राजनीतिक और कारोबारी समूह पर इनकम टैक्स ने छापामार कार्रवाई की है। जयपुर, कोटपूतली और भीलवाड़ा में आयकर विभाग ने एक साथ रेड मारी है। देश के सात राज्यों के 100 से ज्यादा स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि मंत्री के 53 ठिकानों पर आईटी की छापेमारी हुई है। इसमें जयपुर, उत्तराखंड के ठिकाने शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र यादव राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं। उनके जयपुर, उत्तराखंड ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को भी सुरक्षा के लिए साथ में लिया गया है। छापेमारी कार्रवाई में बड़ी मात्रा में काली कमाई उजागर होने की आशंका जताई जा रही है। अलसुबह कारोबारी समूह के आवास, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें पहुंची।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान सरकार के राज्य गृह मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के घर पर भी कार्रवाई की गई। कोटपूतली में राजेंद्र यादव के रिश्तेदार की फैक्ट्री है, जहां मीड डे मील का सामान तैयार होता है। भीलवाड़ा में भी किराणा व्यवसायी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आईटी विभाग की यह छापेमारी राजनीतिक फंडिंग को लेकर चल रही है। कुछ राजनीतिक दल और कारोबारी आयकर विभाग के निशाने पर हैं। आयकर विभाग इस चंदे को लेकर यह पता करना चाहती है कि आखिर यह पैसे कहां से आए और कही इसमें टैक्स का घालमेल तो नहीं हुआ।

विज्ञापन

(https://cashcofinancial.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola