हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Breaking: बीजेपी नेता कृपाल सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
BJP leader Kripal Singh murder case

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता कृपाल सिंह हत्याकांड मामले में भरतपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। आईजी गौरव श्रीवास्तव इस मामले का खुलासा कर रहे हैं।

बता दें कि भरतपुर के जघीना गेट के पास बीजेपी नेता कृपाल सिंह गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने कुलदीप जघीना सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से उद्योग नगर थाने में पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई दो एडिशनल एसपी और दो निरक्षकों के निर्देशन में अंजाम दी गयी है।

घटना को लेकर IPS बृजेश ज्योति उपाध्याय मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की, ‘आरोपियों से की जा रही है पूछताछ, जो पकड़े गए आरोपी है उन्हें कोल्हापुर से किया गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी गोवा भागने की फ़िराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़ लिया गया।’

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का फोटो सेशन कराने से इंकार कर दिया है। सिर्फ प्रेस नोट जारी किया गया है। वहीं, पहले पुलिस द्वारा बताया गया था मीडिया में आरोपियों को दिखाया जायेगा, लेकिन ऐन वक्त पर प्रेस वार्ता के तरीके में बदलाव किया गया है। पुलिस के आला अफसरों का कहना है सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें