jalaun BJP women Workers fighting on road: देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे यूपी की राजनीति भी सक्रिय होती दिख रही है। यूपी भाजपा नेताओं की ओर से तेजी से बढ़ रहे दौरों के बीच यूपी की सियासी हलचल से जुड़े मामलों का वीडियो भी वायरल होना शुरू हो गया है। ऐसा ही एक किस्सा यूपी के जालौन में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जालौन के कालपी का बताया जा रहा है, जहां आयोजित महिला शक्ति कार्यक्रम के बीच भाजपा की महिला कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गईं। इसी दौरान पास में खड़े किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कहासुनी के बाद बीच सड़क पर शुरू हुआ बीजेपी महिलाओं के बीच विवाद
पूरा मामला बीते मंगलवार का बताया जा रहा है, जहां जिले की भाजपा टीम की ओर से मिशन महिला शक्ति के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी वापस लौट ही रहे थे कि इसी दौरान बीच सड़क पर ही महिला कार्यकर्ताओं की ओर से आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया और महिलाएं आपस में एक दूसरे के बाल पकड़कर बीच सड़क मारपीट करने लगीं।
मामले से भाजपा ने किया किनारा
घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला वायरल होते ही पार्टी की हर जगह किरकिरी होने लगी। वायरल वीडियो का विपक्ष कोई बड़ा मुद्दा बनाता इससे पहले ही पार्टी के जिला नेतृत्व ने इससे किनारा कर लिया। वायरल वीडियो को लेकर भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महिलाओं के बीच किसी निजी बात को लेकर विवाद हुआ है, जिसका कार्यक्रम व पार्टी से कोई सारोकार नहीं है। आपको बता दें कि भाजपा की ओर से केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नारी शक्ति वंदन कानून की जानकारी लोगों के बीच पहुंचाने के लिए सभी विधानसभावार इस प्रकार के महिला सम्मेलन कराए जा रहे हैं। इसी के तहत यूपी के जालौन में भी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines