हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP ने राहुल गांधी के 41 हजार की टी-शर्ट को लेकर उठाए सवाल, कांग्रेस बोली- घबरा गए क्या... मुद्दे की बात करो

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर भाजपा ने ट्वीट कर उन्हें घेरने की कोशिश की, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से भाजपा को करारा जवाब दिया गया। कांग्रेस ने कहा कि मुद्दे की बात की जाए, बेहतर होगा कि बेरोजगारी और महंगाई पर चर्चा की जाए।

अभी पढ़ें – Weather Update: कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें- अपने यहां के मौसम का हाल

 

दरअसल, भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी की एक तस्वीर डाली। तस्वीर में राहुल गांधी एक सफेद रंग की टीशर्ट में दिख रहे हैं। भाजपा का दावा है कि जो टीशर्ट राहुल गांधी ने पहनी है, उसकी कीमत 41 हजार रुपये हैं। राहुल ने जो टीशर्ट पहनी है, वह बरबेरी कंपनी की है। भाजपा ने टी-शर्ट की कीमत वाले तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि भारत, देखो।

विज्ञापन

भाजपा की ओर से किए गए इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर नरेंद्र मोदी के सूट को लेकर लिखा कि अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?

राहुल के जूते की कीमत को लेकर भी उठे सवाल

राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो जूता पहना है, उसे लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – कोई रिस्क नहीं लेना चाहते नीतीश कुमार, छात्रों की मांग पर फटाफट लिए दो बड़े फैसले

सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने पदयात्रा में जो जूते पहने हैं, वो एसिक्स ब्रांड का है। ये जापानी कंपनी है। यूजर्स के मुताबिक, इस जूते की कीमत 14 से 15 हजार रुपये के बीच है। इसके पहले राहुल गांधी लॉकडाउन में पैदल जा रहे मजदूरों से मिलने पहुंचे थे। उस दौरान भी उनके जूतों को लेकर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola