Bill Lao Inaam Paao Scheme Punjab: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज बड़ा एलान करते हुए बताया कि ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत 8 फरवरी तक मिले गए 533 गलत बिलों के लिए कुल 3,11,16,366 रुपए के जुर्माने लगाए गए हैं, जिसमें से 2,12,18,191 रुपए अभी तक वसूले गए हैं। हालाँकि उन्होंने ये भी बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत दिसंबर 2023 के आखिर तक “मेरा बिल एप” पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करके कुल 918 विजेताओं ने 43,73,555 रुपए के इनाम जीते हैं।
यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत 8 फरवरी तक प्राप्त कुल 59,616 बिलों में से 52,988 की पुष्टि हो चुकी है और 6628 बिलों की पुष्टि होनी फिलहाल बाकी है। इससे सम्बंधित विक्रेताओं को 1361 नोटिस भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टैक्सेशन ज़िला फ़िरोज़पुर से सबसे ज्यादा गलत बिल 189 प्राप्त हुए जिसके लिए 34,99,250 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
कहां कितना जुर्माना लगा?
वित्त मंत्री ने आगे बताया कि टैक्सेशन ज़िला फरीदकोट से मिले 86 गलत बिलों के लिए 16,95,294 रुपए, पटियाला से मिले 75 गलत बिलों के लिए 19,47,192 रुपए, जालंधर से मिले 61 गलत बिलों के लिए 33,62,324 रुपए, रोपड़ से मिले 51 गलत बिलों के लिए 50,43,524 रुपए, अमृतसर से मिले 38 गलत बिलों के लिए 59,72,910 रुपए और लुधियाना से मिले 33 गलत बिलों के लिए 95,95,872 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने ये भी बताया कि आनलाइन ड्रा के द्वारा अब तक कुल 1164 विजेताओं का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें जनवरी 2024 के 246 विजेता शामिल हैं। इस स्कीम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गठित कमेटी हर महीने आनलाइन ड्रा निकालती है।
किसे मिला कितने रुपए का इनाम?
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने और जानकारी देते हुए बताया कि इनामों की बात करें तो सितम्बर 2023 में 227 विजेताओं ने 11,75,005 रुपए के, अक्टूबर 2023 में 216 विजेताओं ने 10,25,540 रुपए के, नवंबर 2023 में 235 विजेताओं ने 10,78,930 रुपए के और दिसंबर 2023 में 240 विजेताओं ने 10,94,080 रुपए के इनाम जीते। जनवरी 2024 के लिए ड्रा 7 फरवरी को निकाला गया था और विजेताओं द्वारा अपने बैंक खातों के विवरण मुहैया करवाने के बाद इनामी राशि दे दी जाएगी।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 21 अगस्त, 2023 को ‘मेरा बिल एप’ लांच करने के बाद इस स्कीम को राज्य द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी ख़रीद के लिए बिल प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना और इस तरह विक्रेताओं को उनकी बिक्री के लिए बिल जारी करने के लिए पाबंद करना है। वित्त मंत्री ने कहा कि पैट्रोलियम पदार्थों (कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, उड्डयन टर्बाइन फ्यूल और कुदरती गैस), शराब के बिक्री बिल और पंजाब से बाहर खरीदी जाने वाली ख़रीद से जुड़े बिलों के साथ-साथ बी2बी (व्यापार से कारोबार) लेन-देन के बिल इस स्कीम में शामिल नहीं हैं। सिर्फ़ बीते एक महीने में ख़रीद के बिलों को ही ड्रा में विचारा जाता है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों से अपील की कि वह अपनी तरफ से खरीदी जा रही सभी वस्तुओं और सेवाओं के खरीद बिल लें और इस स्कीम में हर महीने हिस्सा लेकर 10,000 रुपए तक के इनाम जीतें। उन्होंने कहा कि यह स्कीम ज़मीनी स्तर पर टैक्स की पालना का संदेश देने और टैक्स चोरी की प्रथा को जड़ से ख़त्म करने में मददगार साबित हो रही है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
41 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines