बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस रही हैं। इस बीच राजनीतिक दलों के नेताओं का बयानबाजी वाला सिलसिला भी जारी है। बिहार चुनाव को लेकर NDA, RJD, जनसुराज पार्टी और कांग्रेस सभी पार्टियां अपने-अपने दांव-पेच खेल रही हैं। इसी बीच खबर है कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह अब प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का हाथ थामेंगे। इतना ही नहीं, खबर है कि पप्पू सिंह जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकते हैं।
कौन हैं पप्पू सिंह?
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पप्पू सिंह का नाम जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुन लिया गया है। अब बस औपचारिक ऐलान होने की देर है। आखिर ये पप्पू सिंह कौन हैं? बिहार में इनकी क्या हस्ती है? जो प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामने आ रहे हैं।
2004 में हुई चुनावी पारी की शुरुआत
पप्पू सिंह का पूर्णिया में काफी बोलबाला है। इस क्षेत्र में उनकी हस्ती का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि साल 2004 के लोकसभा चुनाव से चुनावी पारी की शुरुआत करने वाले पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार भाजपा की टिकट पर सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव को पूरा अपना समर्थन दिया और उनका प्रचार किया। साल 2019 में पप्पू सिंह ने भाजपा छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Patna News: मैरिज हॉल के मालिक को पटना में गोलियों से भूना, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे
कितना पढ़े हैं पप्पू सिंह?
नेशनल इलेक्शन की myneta की वेबसाइट की जानकारी के अनुसार, पप्पू सिंह राजनेता होने के साथ-साथ एक उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वहीं, उनकी शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वह कक्षा 12वीं तक पढ़े हुए हैं। उनके पास 146 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें अचल संपत्ति 1,123,851,764 करोड़ रुपये की है, चल संपत्ति 342,512,959 करोड़ रुपये की है और देनदारियां 123,100,000 करोड़ रुपये की हैं। उनके खिलाफ 4-6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
13 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines