IPS Sweety Sehrawat: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने की मांग को लेकर पिछले कई दिन से पटना में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने रविवार को छात्रों के उग्र होने पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान वाटर कैनन का प्रयोग भी किया गया था। उस समय पुलिस बल के साथ आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत ने मोर्चा संभाला था। स्वीटी सहरावत फिलहाल पटना में सेंट्रल एसपी के पद पर कार्यरत हैं। जो लाठीचार्ज के बाद सुर्खियों में हैं। छात्रों ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। पटना के गांधी मैदान और जेपी गोलंबर इलाके में हिंसक प्रदर्शन के चलते पुलिस ने लाठीचार्ज करने की बातें कही थीं। पूरे घटनाक्रम के बाद महिला अधिकारी स्वीटी सहरावत के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें:MP में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और महिला की बेरहमी से हत्या, बड़ा सवाल-कातिल कौन?
स्वीटी सहरावत बिहार कैडर की अधिकारी हैं। जिन्होंने 2019 में यूपीएससी परीक्षा में 187वीं रैंक हासिल की थी। वे दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक कर चुकी हैं। उनके पिता पहले दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कॉन्स्टेबल नौकरी करते थे। उनका एक सड़क हादसे में 2013 में निधन हो गया था। उनके पिता चाहते थे कि बेटी बड़ी होकर अफसर बने। अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए ही स्वीटी ने डिजाइन इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की थी। आखिर में उनको सफलता मिल गई। सिविल सेवा में आने के बाद उन्होंने बिहार कैडर ज्वाइन किया था।
औरंगाबाद में रह चुकीं एएसपी
इससे पहले वे औरंगाबाद जिले में एएसपी के पद पर काम कर चुकी हैं। उन्हें तेजतर्रार अधिकारी माना जाता है, जो बिहार पुलिस के कई अभियानों में शामिल रही हैं। इसके बाद उनको पटना में सेंट्रल एसपी के पद पर तैनात किया गया था। उनका सितंबर 2023 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे केरल के पूर्व राज्यपाल और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी निखिल कुमार से बात करती दिखी थीं।
निखिल ने चोरी के बढ़ रहे मामलों को लेकर उनसे बात की थी। स्वीटी ने कहा था कि वे अपने आवास पर किसी से नहीं मिलतीं। प्राइवेसी भी कोई चीज होती है। रविवार को उनको बीपीएससी परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों से बात करते देखा गया था। इस दौरान उनकी प्रशांत किशोर से भी बहस हुई। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व स्वीटी ने किया था।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines