Bihar Politics: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन सर्वे के खिलाफ लोगों में बड़ी नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने जमीन सर्वे की डेडलाइन को जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि जुलाई 2025 तक इस काम को पूरा करें। राज्य सरकार ने 10 हजार कर्मचारियों को इस काम में लगा रखा है।
ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार अंधे, बहरे और गूंगे… तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल; बयान पर होगा बवाल?
100 साल पहले हुआ था जमीन का सर्वे
बिहार में जमीन का सर्वे आखिरी बार साल 1900 में हुआ था, जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। राज्य क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के मुताबिक बिहार में मर्डर केस से जुड़े 60 फीसदी मामले जमीन विवाद से जुड़े होते हैं।
हालांकि जेडीयू नेताओं का मानना है कि शराबबंदी और जातीय-आर्थिक सर्वे की तरह जमीन सर्वे भी 2025 के चुनावों में फायदा दे सकता है। पार्टी का मानना है कि एक बार जमीन सर्वे पूरा होने के बाद बिहार में जमीन की कीमतों में जबरदस्त इजाफा होगा।
ये भी पढ़ेंः बिहार में JDU में फिर फूट! बैठक में बवाल, मंत्री बोले-हम नीतीश की पार्टी में नहीं
जमीन सर्वे से बीजेपी को मुश्किलें
हालांकि नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी बीजेपी को जमीन सर्वे के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार की जनता जहां दस्तावेजों के वेरिफिकेशन में व्यस्त है। वहीं बीजेपी के सदस्यता अभियान में अभी तक केवल पांच लाख लोग ही जुड़े हैं, जबकि असम में पार्टी ने 22 लाख लोगों को सदस्यता दिलाई है।
जमीन सर्वे की डेडलाइन मतलब?
बिहार में जमीन सर्वे के चलते जनता परेशान है। नीतीश कुमार ने जुलाई की डेडलाइन तय की है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बिहार में चुनाव तय समय पर ही होंगे। बता दें कि बीते दिनों जेडीयू के पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में नीतीश कुमार ने 2010 के विधानसभा चुनाव का परिणाम 2025 में दोहराने की जिम्मेदारी नेताओं को दी है।
पार्टी ने एनडीए के साथ मिलकर 225 सीटों का टारगेट तय किया है।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines