लोकसभा में आज वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश होगा। इस बीच देश में इस बिल को सियासी चर्चा का दौर चल रहा है। बिहार में जेडीयू के लिए करो या मरो की स्थिति है। नीतीश कुमार की जेडीयू इस बिल पर सरकार के समर्थन में हैं। नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के बड़े मुस्लिम नेता गुलाम गौस इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ हो गए है। जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि अगर यह बिल पास हुआ तो पूरे देशभर में मुस्लिम आंदोलन करेंगे। यह बिल लोकसभा में पेश नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव में जेडीयू को हो सकता है नुकसान! जानें वक्फ बिल के पाॅलिटिकल साइड इफेक्ट
देश को आंदोलन की भट्टी में मत झोंकिए
गुलाम गौस ने कहा कि पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को आंदोलन की भट्टी में मत झोंकिए। जिस तरह किसान बिल वापस लिए गए उसी तरह वक्फ बिल को भी केंद्र सरकार वापस ले। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी इस बिल से संतुष्ट नहीं है। अगर वे संतुष्ट होते तो तीन सुझाव क्यों भेजते। सुझावों में जमीन के मामलों में राज्यों की सहमति और पुराने मुस्लिम धार्मिक स्थलों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नया विधेयक लाने की क्या जरूरत है। इसके लिए 1995 का एक्ट ही काफी है।
बीजेपी सहयोगियों ने जारी किया व्हिप
बता दें कि बीजेपी के सहयोगी जेडीयू, टीडीपी, एलजेपी और शिवसेना ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जिसमें बिल पेश करने के दौरान संसद में मौजूद रहने और बिल के समर्थन में वोटिंग करने की बात कही गई है। बता दें कि लोकसभा में सरकार के पास 294 सांसदों का समर्थन है। वहीं बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं राज्यसभा में यह बिल कल पेश किया जाएगा। यहां पर भी सरकार के पास बहुमत है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह बिल जल्द ही पारित हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः वक्फ बिल लोकसभा में पेश होने से पहले जानें कौन साथ- कौन खिलाफ?
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines