लोकसभा और राज्यसभा में लंबी बहस के बाद वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया। एनडीए की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JUD) ने भी सदन में इस बिल का समर्थन किया। वक्फ संशोधन बिल पर जेडीयू के समर्थन रुख से पार्टी के कई नेता नाराज हैं। जदयू के एक और नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिससे नीतीश कुमार को तीसरा झटका लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले कासिम अंसारी और शहनवाज मलिक ने जेडीयू से इस्तीफा दिया था।
वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर जेडीयू में बगावत तेज हो गई। जेडीयू के एक और नेता मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार को अपना त्याग पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इसका प्रभाव दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें : ‘मैं संसद में नहीं हूं, अकेला ही काफी था’, वक्फ संशोधन बिल पर लालू यादव ने एम्स से भरी हुंकार
मेरे विश्वास को गहरा आघात पहुंचा : तबरेज सिद्दीकी अलीग
तबरेज सिद्दीकी अलीग ने अपने त्याग पत्र के जरिए कहा कि मैं जेडीयू का एक निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं और सालों तक पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाता आया हूं। मुझे विश्वास था कि जेडीयू हमेशा धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी, लेकिन वक्फ संशोधन बिल के प्रति पार्टी के समर्थन ने मेरे विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है।
जेडीयू में मचने वाली है व्यापाक भगदड़ : तबरेज सिद्दीकी अलीग
उन्होंने कहा कि मुझे कभी यह अनुमान नहीं था कि जेडीयू इस बिल का समर्थन करेगी। आपकी पार्टी के कुछ करीबी लोगों ने जदयू को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि यह अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। जिस मुस्लिम समाज ने पिछले 19 सालों से पार्टी का सपोर्ट किया, उन्हीं के खिलाफ इस प्रकार का फैसला लिया गया। यह कृत्य उन लाखों समर्थकों के साथ विश्वासघात है, जिन्होंने आपको बार-बार मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। असंतोष के कारण जल्द ही जेडीयू में व्यापाक भगदड़ मचने वाली है। ऐसी स्थित में मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से त्याग पत्र दे रहा हूं।
यह भी पढ़ें : नीतीश को झटका देने वाले शहनवाज मलिक कौन? वक्फ बिल के मुद्दे पर इस्तीफा
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
10 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
16 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines