Bihar News: बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन के पास उस समय स्थिति बेहद असमंजस की बन गई जब यहां खुले मैदान से एक के बाद एक शराब से भरे मटके निकलने लगे। शराबबंदी के बीच हाल ही में जहरीली शराब पीने से 66 लोगों की मौत के बाद अब यहां बड़ी संख्या में शराब के मटके निकलना राज्य में शराबबंदी होने का मखौल तो उड़ाती है। वहीं, स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी कलई खोलती है।
https://twitter.com/ANI/status/1604796523102883840?s=20&t=jWKn5YvUU1coMGRixvrs2Q
शराब बनाने की फैक्ट्री
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दानापुर रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। घटनास्थल पर छापेमारी की तो पुलिस के होश उड़ गए। यहां स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर खुले मैदान में जमीन में गड़े शराब के मटके बरामद हुए।
फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं
बिहार पुलिस के एएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां रेड मारी है। यहां खुले मैदान में शराब बनाने का काम हो रहा था। उन्होंने कहा कि हमें यहां महुआ से भरे मटके बरामद हुए हैं। जो गैरकानूनी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
साल 2016 में पूर्ण शराबबंदी हुई थी
गौरतलब है कि बिहार में साल 2016 में पूर्ण शराबबंदी की गई थी। यहां लगातार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहें हैं। साल 2021 में कुल करीब 60 हजार से अधिक लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 min agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
22 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines