बिहार के वैशाली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सांप पकड़ने गए शख्स को ही सांप ने काट लिया। इसके बाद वह छटपटाता रहा और वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। अंत में उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सांप पकड़ने के बाद शख्स भीड़ के सामने स्टंट कर रहा था।
20 सालों का था अनुभव
पूरी घटना वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड की है। यहां स्नेक रेस्क्यू के दौरान जयप्रकाश यादव नाम के शख्स को सांप ने काट लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप को पकड़ने के बाद शख्स उसे लोगों को दिखा रहा था और इसी दौरान सांप ने अचानक उसे काट लिया। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश करीब 20 सालों से सांप पकड़ रहे थे, उन्हें इसका काफी अनुभव था।
सांप ने काटा और फिर…
सांप के काटने के बाद जयप्रकाश कुछ देर तक तो सामान्य व्यवहार कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। वह जमीन पर बैठ गए और सांप को बोतल में बंद करने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह ऐसा कर पाते कि बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। सांप वहीं घूमता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे।
काफी देर तक जयप्रकाश वहीं पर तड़पते रहे। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने और शरीर में जहर फैल जाने से उनकी मौत हो गई है। जयप्रकाश यादव को इलाके के लोग एक प्राकृतिक योद्धा के रूप में जानते थे। उनका जीवन सांपों की सुरक्षा और बचाव के लिए समर्पित था। उनकी अचानक मृत्यु से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें : रातों रात गायब हुई बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति, गांव में मची अफरा-तफरी
जयप्रकाश यादव ने कई प्रजातियों के हजारों जहरीले सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। कई घायल सांपो का जयप्रकाश यादव ने उपचार भी किया था और उन्हें सुरक्षित वातावरण में छोड़ा था। मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
16 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
20 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines