Bihar Weather Forecast: यूपी में पिछले 4 दिनों से बारिश का दौर जारी है। नोएडा में सीजन में पहली बार बारिश के साथ ओले गिरे। सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। झांसी में भी देर शाम ओलों की बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश के कारण गलन बढ़ गई है। वहीं काशी में ठंड के कारण बाबा विश्वनाथ को मखमली रजाई ओढ़ाई गई है। वहीं मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हो गया, यहां मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह गई है।
मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार को बुलंदशहर, बदायूं, सहारनपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, हाथरस, वाराणसी, मेरठ, संभल, फिरोजाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, कुशीनगर, ललितपुर, पीलीभीत में बारिश हुई।
इस बार लंबी चलेगी सर्दी
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की मानें तो अगले 48 से 72 घंटों में प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार है। प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाओं से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ फिर से आ रहा है, यदि यह ताकतवर रहता है तो फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी के दिनों में तापमान सामान्य से अधिक हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो सर्दी लंबी चलेगी, जिससे शीत लहर के दिन कम हो जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः 2000 गाड़ियां फंसी, अटल टनल बंद, फ्लाइटें रद्द…हिमाचल-जम्मू कश्मीर में Snowfall के साइड इफेक्ट्स
बिहार में कई जिलों में बूंदाबांदी
बिहार में भी मौसम का मिजाज काफी दिनों से बदला-बदला सा है। पटना समेत प्रदेश के कई शहरों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। गांधी मैदान समेत राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश और बादल छाए रहने से प्रदेश के 23 शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 16 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
ये भी पढ़ेंः अलर्ट! 11 राज्यों में तूफानी हवाएं चलेंगी, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines