Union Minister Chirag Paswan: बिहार चुनाव में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभी सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। इसी बीच शुक्रवार को एक धमकी ने बिहार की राजनीति में सरगर्मियां तेज कर दीं हैं। बिहार में युवा सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक सोशल मीडिया यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शुक्रवार को पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। भट्ट ने मामले की त्वरित जांच कर आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
डॉ. भट्ट ने इसे एक गंभीर सुरक्षा चूक बताया और कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री को इस प्रकार धमकियां मिलना न केवल लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। एसीपी नीतीश चंद्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ऐसे मिली धमकी
मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शिकायती पत्र में बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से टाइगर मेराज इदिसी के नाम से बने इंस्टग्राम अकाउंट से यूट्यूबर पत्रकार दक्षप्रिया के इंस्टाग्राम अकांउट पर चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी है।
चिराग के पास है यह सुरक्षा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सरकार से Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है। यह तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा होती है। इसमें 22 सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा कवर होता है। 4 या 6 एनएसजी कमांडो और आईटीबीपी या सीआरपीएफ जवान।
हाजीपुर से हैं सांसद
राजनीति से पहले चिराग पासवान एक्टर थे। पिता रामविलास के बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया। साल 2014 में बिहार के हाजीपुर से चिराग ने शानदार जीत हासिल की थी। फिलहाल वह मोदी कैबिनेट में खाद्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।
जनवरी में पार्टी की सांसद को भी मिली थी धमकी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद विणा देवी को इसी साल 5 जनवरी को कॉल से जान से मारने की धमकी मिली थी। मामले ने पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
25 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
46 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines