Tragic Incident in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक पिता ने अपने 5 बच्चों के साथ फांसी लगा ली. घटना में 3 बेटियों और पिता की मौत हो गई, लेकिन 2 बेटे बच गए. घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र में आने वाले और रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के गांव नवलपुर मिश्रौलिया की है. वहीं गांव में एक साथ 4 मौतें होने से कोहराम मचा हुआ है. दोनों बेटों ने शोर मचाया तो गांव वाले इकट्ठे हुए, जिन्होंने शवों को घर के अंदर फंदे से लटके देखा.
यह भी पढ़ें: ड्रग एडिक्ट बॉयफ्रेंड, सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप…. एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ की बहन ने किया सुसाइड
मृतकों में पिता और 3 बेटियां शामिल
ग्रामीणों ने सकरा थाना पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. साथ ही पुलिस ने सुसाइड करने के पीछे की वजह तलाशना शुरू कर दिया है. मृतकों की पहचान 40 साल के अमरनाथ राम (40), 11 साल की राधा कुमारी, 9 साल की राधिका और 7 साल की शिवानी के रूप में हुई. वहीं अमरनाथ का 6 साल का बेटा शिवम कुमार और 4 साल का बेटा चंदन बच गए. शिवम और चंदन ने शोर मचाया तो घटनाक्रम का खुलासा हुआ.
बेटे ने खुद को और भाई को बचाया
पुलिस ने अनुसार, शिवम और चंदन को सुरक्षा में ले लिया है. अमरनाथ के बेटे शिवम ने बताया कि रात को सभी ने आलू सोयाबीन की सब्जी के साथ चावल और अंडे खाए थे. मां की मौत हो चुकी है और पिता ही पांचों बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे. डिनर करके सभी सो गए थे और वह मूवी देख रहा था. अचानक पिता ने सभी को उठाया. सभी के गले में साड़ी से फंदा बनाकर डाला और ट्रंक पर चढ़ने को कहा. फिर ट्रंक से कूदने को कहा. तीनों बहनें एकदम से छलांग लगाकर कूद गईं.
यह भी पढ़ें: जयपुर सुसाइड केस में CBSE का बड़ा खुलासा, दिल्ली के शौर्य की तरह ही छात्रा हुई थी उत्पीड़न-दुर्व्यवहार की शिकार
फंदे से उतारने तक तोड़ चुके थे दम
शिवम ने बताया कि वह भी कूदा था, लेकिन गला दबने से दर्द हुआ तो उसने फंदा निकाल दिया और चंदन का गले में डला फंदा भी खोल दिया. इससे पहले कि वह बहनों को गले से फंदा निकालता, वे शांत हो चुकी थीं और पिता भी कोई आवाज नहीं कर रहे थे. यह देखकर उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी आए और उन्होंने पिता-बहनों का फंदे से उतारा, लेकिन बचा नहीं पाए. पड़ोसियों ने बताया कि अमरनाथ दुखी रहता था और अपनी पत्नी को बहुत याद करता था, इसलिए उसने सुसाइड का कदम उठाया.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
16 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines