हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तिरुपति लड्डू विवाद की पटना में एंट्री, 'नैवेद्यम' पर उठे सवाल, मंदिर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी

Naivedyam Laddu Patna: पटना के महावीर मंदिर में तिरुपति की तरह ही नैवेद्यम लड्डू का भोग लगता है। इस लड्डू की काफी डिमांड है। जिसे लोग घर में मिठाई के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
नैवेद्यम लड्डू।

सौरव कुमार, पटना 

Naivedyam Laddu Patna: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में मिलावट के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। लैब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में गाय की चर्बी और मछली का तेल मिलाया जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार इस मामले पर घिरी हुई है। केंद्र ने इस मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से जांच कराने की बात कही है। दूसरी ओर ये मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है।

महावीर मंदिर में लगता है नैवेद्यम का भोग

इस बीच विवाद की एंट्री पटना में हो गई है। दरअसल, यहां के महावीर मंदिर में भी तिरुपति की तरह नैवेद्यम के नाम से लड्डू की बिक्री प्रसाद के रूप में होती है। जिसका घी कर्नाटक से आता है। यही वजह है कि महावीर मंदिर के लड्डू प्रसाद पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों के बीच मंदिर संचालक आचार्य किशोर कुणाल ने सफाई दी है।

तिरुपति के लड्डू से नहीं कोई संबंध

उन्होंने कहा है कि हमारे मंदिर में मिलने वाले लड्डू का कोई संबंध तिरुपति मंदिर से नहीं है। उनका कहना है कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के नंदिनी घी में इसे बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट की मुख्य वजह नंदनी घी है। इस घी का इस्तेमाल वहां सालों से होता आया है, लेकिन अब इसे यूज नहीं किया जाता।

ये भी पढ़ें: क्या होता है Beef Tallow? जिस पर गर्माई सियासत, तिरुपति वेकेंटेश्वर मंदिर की प्रसाद में मिलावट के आरोप

लड्डू के स्वाद में बदलाव

दरअसल, कर्नाटक सरकार के तहत मंदिर कमेटी ने नंदनी घी के दाम में बढ़ोतरी के कारण दूसरे घी का प्रयोग करने का फैसला लिया था। आचार्य कुणाल किशोर के अनुसार, यही वजह है कि तिरुपति के लड्डू के स्वाद में भी बदलाव की खबर मिल रही थी। कुणाल ने कहा- हम आज भी 10 रुपये ज्यादा दाम पर घी खरीद रहे हैं। यहां के लड्डू पहले के तरह ही शुद्ध हैं। इसमें किसी तरह की शक-शंका नहीं है।

ये भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाया गया था बीफ और मछली का तेल! TDP के दावों के पीछे सच्चाई क्या?

दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रसाद

बता दें कि तिरुपति के बाद देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रसाद पटना में बिकता है। यहां के प्रसाद को सबसे शुद्ध प्रसाद का प्रमाण भी मिला हुआ है। लोग इसे भगवान को अर्पित करने के बाद मिठाई के रूप में भी घर में रखते हैं।

ये भी पढ़ें: तिरुपति का प्रसाद कैसे बनता? जिसमें चर्बी के आरोप, चंद्रबाबू के बयान पर गरमाई सियासत 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें