Tejashwi Yadav On New Bihar CM (Abhishek Kumar): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता तेजस्वी यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने बिहार के लिए नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपील की है जिस वजह से वो खबरों में छा गए हैं। तेजस्वी ने नीतीश कुमार की सरकार की तुलना 20 साल पुरानी कार से कर दी जिसकी अब मार्केट में वेल्यू खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में युवाओं को मौका मिलना चाहिए ताकि बदलाव आ सके।
कांग्रेस में चल रही गुटबाजी
इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी और कन्हैया कुमार के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस में चल रही गुटबाजी चल रही है। कार्यकताओं में मारपीट को लेकर तेजस्वी यादव ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने इंडी एलायंस के राहुल गांधी के जुड़े सवालों को दरकिनार करते हुए कहा कि इस बार बिहार में इंडी एलायंस चुनाव लड़ेगी और मजबूरी के साथ बिहार में सरकार बनाएगी।
यह भी पढ़ें: अमानत से अपर्णा तक, वो बहुएं जो घर के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव
बिहार में होगा NDA का सफाया
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार में NDA का सफाया इंडी एलायंस और महा गंठवबंधन करेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है बिहार में खटारा सरकार सिस्टम ने नकार दिया है। इस बार बिहार को थका हारा हुआ CM नहीं चाहिए बल्कि और काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। सीटों के बंटवारे को लेकर जब विप सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा मांगे गए सात सीट पर जब सवाल तेजस्वी यादव से पूछे गए कि कॉग्रेस को कितनी सीट देंगे तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी हमसे एक भी सीट नहीं मांगी है।
कार्यक्रम के दौरान कही ये बातें
दरअसल तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामदौली टोला कर्मोपुर गांव में वकील सिंह के माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनकी मां के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तेजस्वी यादव के आने की तैयारियां जोरों से हुईं, रामदौली खेल मैदान में हैलीपेड बनाई गए थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद रोड़ मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: भाजपा गठबंधन की महाराष्ट्र में जीत वास्तविक नहीं, सामने आए सबूत: सामना संपादकीय
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
7 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines