Bihar Politics: बिहार की राजनीति में कब-क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जेडीयू की हां में हां मिलाई है। नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बीजेपी और जेडीयू की मांग का तेजस्वी यादव ने खुलकर समर्थन किया है। यह मांग सबसे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की थी।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा उन्हें भारत सरकार द्वारा यह सम्मान दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार की आलोचना भी की। तेजस्वी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा इससे युवाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी हो रही है। सीएम इस मामले पर चुप हैं। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर भी हमला बोला। बीजेपी महात्मा गांधी और सीता माता का अपमान कर रही हैं। गांधी जी के सामाजिक पापों की बात करने वाले आज खुद सबसे बड़ा पाप कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः हिमाचल में हार्ट, बीपी-किडनी की 27 दवाओं के सैंपल फेल, ड्रग कंट्रोलर का कंपनियों को नोटिस
तेजस्वी के बयान से हलचल
बिहार के सियासी हलकों में इस बात की चर्चा है कि क्या तेजस्वी यादव एक बार फिर नीतीश कुमार को अपने साथ लाना चाहते हैं। इससे पहले राजद विधायक ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में फिर से आने का न्योता दिया था, जिसे नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया था। ऐसे में तेजस्वी के इस बयान से बिहार की राजनीति मे हलचल मच गई है। ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल है क्या राजद की ओर से नीतीश कुमार के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाने की कोशिश की जा रही है?
गिरिराज सिंह ने की थी शुरुआत
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की तुलना उड़ीसा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक से की। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के सत्ता में आने से पहले बिहार की हालत खराब थी। ऐसे में नीतीश कुमार ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ऐसे नेताओं को भारत रत्न मिलना चाहिए। उनके बाद जेडीयू के संजय झा ने भी पीएम मोदी से नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी।
ये भी पढ़ेंः पूर्व PM मनमोहन सिंह को निधन से पहले मिलती थीं ये सुविधाएं-पेंशन, जानें अब किसको मिलेगी?
संबंधित खबरें
'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
44 mins ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
3 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines