Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश इस समय चुनावी रंग में रंगा हुआ है। लोकसभा चुनाव के 3 चरण पूरे हो चुके हैं और 4 बाकी हैं। इस बीच नेताओं की सभाएं और रैलियों का दौर चरम पर चल रहा है। वोट पाने के लिए नेता हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल है राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का। उनका दावा है कि बीते कई दिनों से वह कमर में तेज दर्द का सामना कर रहे हैं। इसके बाद भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं असहनीय कमर दर्द की वजह से पेन किलर इंजेक्शन और दवाएं लेकर आपके बीच घूम रहा हूं। इस पोस्ट में उनका एक वीडियो भी है जिसमें वह लोगों को अपनी कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते नजर आए। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स ने 3 सप्ताह तक बेड रेस्ट करने के लिए कहा है और पैदल चलना तो दूर खड़े होने के लिए भी मना किया है।
‘आज नहीं लड़ा तो 5 साल और झेलेगी जनता’
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि इस हालात में भी मैं आपके साथ खड़ा हूं। चुनाव 5 साल में एक बार होता है। अगर आज भी आपके लिए नहीं लड़ा तो आपको 5 साल और गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। तेजस्वी ने कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं दिलाऊंगा, शांत नहीं बैठूंगा। बता दें कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और भाजपा पर तीखा हमला बोल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या हरियाणा में कांग्रेस गिरा देगी भाजपा की सरकार? नंबर गेम में उलझी सियासत
ये भी पढ़ें: गुजरात में खुलेगा कांग्रेस का खाता? वोट प्रतिशत से परेशान BJP के लिए फंसा पेच
ये भी पढ़ें: आकाश आनंद को मायावती ने आखिर क्यों हटाया? देखिए BSP की Inside Story
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines