Tejashwi Yadav On Caste Census: पूरे देश में जाति जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्र सरकार के इस बड़े फैसले का क्रेडिट विपक्षी पार्टियां लेने में लगी हैं। बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में कभी पोस्टर वार तो कभी राजनेताओं का एक दूसरे को नीचा दिखाने का सिलसिला जारी है। वहीं अब उन्हें जाति जनगणना का एक नया मुद्दा मिल गया है जिसके नाम पर हर कोई अपनी रोटी सेकना चाह रहा है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है और जाति जनगणना पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
राजद नेता तेजस्वी का बड़ा बयान
बिहार में चुनावी सियासत के बीच जाति जनगणना का मुद्दा गरमा रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया जिसमें कैप्शन में लिखा- जातिगत जनगणना तो शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है। साथ ही हाइलाइट्स के साथ कुछ प्वाइंट भी दिए जिसमें उन्होंने जाति जनगणना के नाम पर कई चीजों और क्षेत्रों में आरक्षण की मांग की।
यह भी पढ़ें: Delhi Heavy Rain: दिल्ली के इन रास्तों पर जाने से बचें, मिलेगा जलभराव या तगड़ा ट्रैफिक जाम
जाति जनगणना के नाम पर क्या चाहते हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने जाति जनगणना के नाम पर सियासत का ऐसा पासा फेंका है कि सारा क्रेडिट अपने नाम करने का सारा प्लान बना लिया है। उन्होंने लिखा-
• पिछड़ों/अति पिछड़ों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र
• निजी क्षेत्र में आरक्षण
• ठेकेदारी में आरक्षण
• न्यायपालिका में आरक्षण
• मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करेंगे
• आबादी के अनुपात में आरक्षण देंगे
• बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा
• बिहार के लिए विशेष पैकेज
बीजेपी सरकार को बताया बेशर्म
तेजस्वी ने अंत में लिखा कि उच्च मानसिकता के समता विरोधी संकीर्ण व नकारात्मक संघी/भाजपाई इस पर भी हमें गाली देंगे लेकिन बाद में बेशर्म हमारे ही एजेंडे को अपना मास्टर स्ट्रोक कहेंगे। कितने खोखले लोग है ये?
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर ने पाकिस्तान में बदला था धर्म, जानें पहलगाम पर क्या बोले केपी सिंह?
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
10 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
14 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines