Nityanand Rai on Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा दावा किया. बिहार विधानसभा सत्र के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति से गायब हो गए हैं. यह दावा उन्होंने तेजस्वी यादव के विधानसभा सत्र से अनुपस्थित रहने पर किया. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि उन्हें बिहार और यहां के लोगों से कोई लगाव नहीं है… बिहार की जनता सब देख रही है…” इससे पहले भी तेजस्वी यादव विधानसभा से निकलते वक्त मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिए बिना निकल गए थे.
यह भी पढ़ें: Bihar के गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, घर बैठे मिलेगा इंसाफ, लांच किया सिटीजन सर्विस पोर्टल
आखिर कहां है तेजस्वी यादव?
तेजस्वी यादव दरअसल इन दिनों पत्नी राजश्री और बच्चों के साथ देश से बाहर गए हैं. वहां से वह दिसंबर के बाद ही लौटेंगे. संभवत: नया साल भी तेजस्वी विदेश में मना सकते हैं. इधर, राजद विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने में जुटी है. तेजस्वी पार्टी की हार के बाद से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. 27 नवंबर को तेजस्वी पटना एयरपोर्ट पर नजर आए थे, वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, जहां से लौटकर आने के बाद उन्होंने विधानसभा में सदस्य पद की शपथ ली और दोबारा दिल्ली चले गए. दिल्ली से ही पत्नी और बच्चों को लेकर यूरोप चले गए.
पटना के कहां रहते हैं तेजस्वी यादव
लालू यादव और राबड़ी देवी के उसी मकान में तेजस्वी अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसे खाली करने का पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस मिला है. उसी मकान में पिछले दिनों लालू परिवार की एक साथ किसी समारोह की तस्वीर वायरल हुई थी. लालू और राबड़ी के नए महल की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं, जिनमें लालू परिवार शिफ्ट होने वाला है.
यह भी पढ़ें: ‘मकान’ नहीं, महल में रहेंगे लालू यादव और राबड़ी देवी, जानिए कहां होगा बिहार के पूर्व सीएम का निजी आवास?
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
7 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
8 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
11 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines