Tejashwi Yadav EPIC Number: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें एक और झटका देते हुए फिर से नोटिस भेज दिया है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेजकर फिर से उनके दूसरे EPIC नंबर से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। नोटिस में लिखा गया है कि आपसे पहले भी EPIC नंबर से जुड़े दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन आपने अब तक कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया है। वहीं दूसरे नोटिस में तेजस्वी यादव को बाकायदा डेडलाइन दी गई कि वे 8 अगस्त दोपहर तक दस्तावेज जमा करा दें।
2 मामलों में चुनाव आयोग ने भेजे नोटिस
बता दें कि तेजस्वी यादव के 2 EPIC नंबर का मामला बिहार की सियासत में तूल पकड़ रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद और गहरा सकता है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने पहले से ही 2 अलग-अलग मामलों में नोटिस जारी किया हुआ है। अब तीसरा नोटिस भेजकर डेडलाइन देकर जवाब मांगा गया है। तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि वे चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देंगे, लेकिन चुनाव आयोग को भी उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए।
Bihar Politics: तेजस्वी यादव के बचाव में उतरे पप्पू यादव, चुनाव आयोग को बताया BJP ‘प्रवक्ता’
तेजस्वी की सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी
बता दें कि तेजस्वी यादव ने बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों, सूची में फर्जी नाम, मृत मतदाताओं के नाम शामिल होने और कुछ समुदायों के नाम हटाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने धमकी दी कि अगर चुनाव आयोग ने बिहार SIR के मुद्दों पर पारदर्शिता नहीं दिखाई तो उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। वहीं RJD ने तेजस्वी का बचाव करते हुए कहा है कि तेजस्वी के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। वहीं BJP और जदयू ने चुनाव आयोग के कार्रवाईका का स्वागत किया है और तेजस्वी यादव पर 2 वोटर कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए इसे गैर-कानूनी बताया।
क्या है EPIC नंबर और तेजस्वी यादव के पास 2 कहां से आए? चुनाव आयोग ने शुरू की जांच
क्या है 2 वोटर कार्ड का मामला?
बता दें कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि लिस्ट में उनका नाम नहीं है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में EPIC नंबर (RAB2916120) से लिस्ट में अपना नाम सर्च किया, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। चुनाव आयोग ने तेजस्वी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनका नाम मतदाता सूची में है और उनका वैध EPIC नंबर RAB0456228 है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने साल 2015 और साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी किया था।
इसलिए आयोग ने नोटिस जारी करके तेजस्वी से पूछा है कि उनके पास दूसरा EPIC नंबर (RAB2916120) कहां से आया? आयोग ने इसी नंबर की जांच के लिए तेजस्वी से मूल वोटर ID कार्ड और स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं इस मामले में पटना के दीघा थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है।
‘वोटर लिस्ट में नहीं है नाम’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, पूछा सवाल- कैसे लड़ेंगे चुनाव
एक अन्य नोटिस भेजकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को लोकसभा चुनाव के दौरान एक जाति विशेष पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तेजस्वी से इस मामले में भी डेडलाइन देकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
7 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
14 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines