नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में वोटर लिस्ट विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि अगर हालात नहीं सुधरे तो महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकता है। आगे तेजस्वी ने कहा कि जो कुछ वोटर लिस्ट मामले में हो रहा है, वो बहुत ही चिंताजनक है। हमारे पास अब भी चुनाव बहिष्कार का ऑप्शन खुला है। हम अपनी पार्टी और महागठबंधन के अन्य नेताओं से बातचीत कर इस पर अंतिम फैसला लेंगे।
हम सबका मकसद बिहार का विकास- तेजस्वी यादव
दरअसल, सदन में चुनाव आयोग द्वारा राज्य में किया जा रहे SIR को लेकर बहस हो रही थी। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सबका मकसद बिहार का विकास है। तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल आयोग की रिपोर्ट में “विदेशी” शब्द का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी भी आया है तो वह केंद्र सरकार की विफलता है। उन्होंने यह भी मांग की कि सीएम नीतीश कुमार यह दिलासा दें कि किसी बिहारी वोटर का नाम लिस्ट से न कटे।
सही वोटर का नाम न कटे- JDU विधायक विजय चौधरी
वहीं, संसदीय कार्य मंत्री JDU विधायक विजय चौधरी ने सहमति जताई कि सही वोटर का नाम नहीं कटना चाहिए, लेकिन उन्होंने SIR के प्रोसेस को जरूरी बताया। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि घुसपैठियों को बाहर करना कोई नया एजेंडा नहीं है।
ये भी पढ़ें- बिहार में बीच सड़क JDU और AIMIM विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, हाथापाई की नौबत आई
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
23 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines