Voter List Revision: बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को पटना में बिहार बंद का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव सहित अन्य घटक दलों के बड़े नेता शामिल हुए। बंद का मुख्य उद्देश्य राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपना और कथित रूप से असंवैधानिक ढंग से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण पर आपत्ति दर्ज कराना था। चुनाव आयोग ने भी अपने ऑफिस मे तैयारियां कर लीं थी। लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी बीच चुनाव आयोग के ऑफिस गए ही नहीं। इस पर बीजेपी प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ सेल्फी खिंचवाने आए थे। बिहार के लिए न तो उनके पास कोई विजन है और न ही कोई ठोस एजेंडा।
चुनाव आयोग ने कर लीं थीं तैयारियां
महागठबंधन का यह प्रदर्शन कई सवालों के घेरे में आ गया है। इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू हुआ महागठबंधन का मार्च सचिवालय थाना के पास लगी बैरिकेडिंग पर आकर थम गया। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल को राज्य निर्वाचन आयोग जाकर ज्ञापन देना था, लेकिन आयोग तक कोई नहीं पहुंचा। जबकि निर्वाचन आयोग कार्यालय में सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पहले से की गई थीं। तेजस्वी यादव घर लौट गए और राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए। पीछे रह गए आयोग के अधिकारी, जो महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल का इंतजार करते रहे।
दो धड़ों में बंटा महागठबंधन
पूरे मामले में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने सफाई दी कि ज्ञापन पहले ही भेजा जा चुका था। गुरुवार का आयोजन प्रतीकात्मक था। वहीं, वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता देवज्योति ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सचिवालय के आगे बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोका गया, इसलिए ज्ञापन वहीं मौजूद पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया।
पूरी मार्च सिर्फ दिखावा- बीजेपी
मामले में बीजेपी प्रवक्ता दानिश इकबाल ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आंदोलन में सिर्फ सेल्फी खिंचवाने आए थे। बिहार के लिए न तो उनके पास कोई विजन है और न ही कोई ठोस एजेंडा। यह पूरा मार्च सिर्फ दिखावा था। जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन हुआ, वहां पहुंचने की भी ज़हमत नहीं उठाई।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
27 mins agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines