Tej Pratap Yadav Holi : 14 मार्च को देशभर में बड़े ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। बिहार में पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव की होली की खूब चर्चा होती है, लेकिन इस बार उनके सुपुत्र तेज प्रताप यादव चर्चाओं में आ गए हैं। चर्चाओं में आने की वजह एक वीडियो है। वीडियो में तेज प्रताप यादव एक पुलिसवाले से कह रहे हैं, “नाचो, नहीं तो सस्पेंड हो जाओगे।”
पुलिसकर्मी से क्या बोले तेज प्रताप यादव?
वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव मंच पर बैठे हुए हैं। सामने कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं। इसी बीच अचानक तेज प्रताप यादव ने कहा, “ओ सिपाही, गाना बजाया जाएगा और तुम्हें ठुमका लगाना है। बुरा मत मानो, होली है। अगर ठुमका नहीं लगाओगे, तो सस्पेंड हो जाओगे। बुरा ना मानो, होली है।”
इसके बाद तेज प्रताप यादव ने गाना शुरू किया और मजबूर होकर सिपाही ने डांस करना शुरू कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यहां देखें वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “पुलिसकर्मी को सस्पेंड कराने की धमकी देकर नाचने के लिए कहा जा रहा है, सोचिए पहले क्या स्थिति रही होगी!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इन्होंने तो कुछ नहीं किया, कुछ लोग कलेक्टर और कमिश्नर से खैनी बनवाते थे।” एक यूजर ने सवाल उठाया, “बिहार में कब सुधार आएगा और ऐसे लोग कब सुधरेंगे? आखिर ये लोग ऑन कैमरा ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं?”
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के पटना स्थित आवास पर होली समारोह में नाचने के निर्देश का पालन करने वाले पुलिसकर्मियों के वीडियो पर एसीपी अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) कहते हैं, “वर्दी की एक गरिमा होती है, हमारे पास आचार संहिता होती है। पुलिस मैनुअल में लिखा है कि पुलिसकर्मियों को आचरण के खिलाफ कुछ नहीं करना चाहिए। अपने ही सुरक्षाकर्मी से ऐसा कुछ कहकर तेज प्रताप यादव ने अनादर दिखाया है। यह अस्वीकार्य है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि तेज प्रताप यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिसकर्मी की कोई गलती नहीं है, उसने आदेश का पालन किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई करना अच्छा नहीं होगा और इसका स्वागत नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
32 mins agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
20 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
20 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
22 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
23 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines