बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव की एक और पोस्ट ने प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है। तेज प्रताप यादव ने पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का प्रकरण के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव को याद किया है।
तेजप्रताप यादव ने पोस्ट कर लिखा मेरे प्यारे मम्मी पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप है तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।
बता दें कि तेजप्रताप ने 24 मई को अनुष्का के साथ अपनी रिलेशनशिप रिवील की थी। इसके बाद आरजेडी प्रमुख और पिता लालू यादव ने तेजप्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसका ऐलान लालू यादव ने स्वयं फेसबुक पर किया था।
ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव से पहले भाजपा ने बनाई नई टीम, पार्टी ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
पोस्ट कर दी थी रिलेशनशिप की जानकारी
तेजप्रताप यादव ने 24 मई को फेसबुक और एक्स पर तीन पोस्ट के जरिए अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर कर अपनी रिलेशनशिप को रिवील किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं। कुछ देर बाद उन्होंने दोनों पोस्ट डिलीट की और लिखा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। ये फर्जी पोस्ट है और इसे एडिट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘सोच समझकर ही बयान दें नेता’, बिहार चुनाव से पहले PM मोदी ने पार्टी वर्करों को नसीहत के साथ दिया गुरुमंत्र
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
22 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
22 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines