RJD & JDU to take credit of teacher reinstatement in Bihar : बिहार में 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के पोस्टर से तेजस्वी यादव की तस्वीर नदारद नजर आई है, जिस पर घमासान मच गया है। पूरे होर्डिंग पर सिर्फ सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर लगी हुई है, जिसको लेकर अब राज्य में यह चर्चा तेज हो गई है कि होर्डिंग पर तेजस्वी यादव की तस्वीर क्यों नहीं लगी, जबकि आरजेडी बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को अपनी उपलब्धि बताकर खूब प्रचारित कर चुकी है। बता दें कि नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हाथों से हजारों शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे और इसकी तैयारी पटना के गांधी मैदान में जोरो-शोरों से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं।
आरजेडी ने जारी की नई होर्डिंग
इस होर्डिंग के बाद आरजेडी ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें एक होर्डिंग पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर देखी जा सकती है, वहीं इसमें लालू यादव और नीतीश कुमार को कॉर्नर में रखा गया है। पोस्ट में लिखा है, तेजस्वी बन रहा है बिहार। बिहार इतिहास रच रहा है।
गौरतलब है कि पटना, वैशाली और नालंदा के नवनियुक्त शिक्षकों को 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। कुल 1 लाख 20 हजार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को उनके नियुक्ति वाले जिले में नियुक्ति पत्र सोपा जाएगा।
तैयारी का लिया जायजा
पटना प्रमंडल आयुक्त के साथ-साथ पटना जिलाधिकारी और पटना एसपी ने गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की चल रही तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आने वाले अलग-अलग जिलों से शिक्षकों के बैठने के लिए अलग-अलग गैलरियां बनाई गई हैं तो वहीं जितने शिक्षक बस से आएंगे, उनकी बस की पार्किंग की भी मुकम्मल व्यवस्था करने के साथ-साथ गांधी मैदान में होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines