Subhash Yadav: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बालू कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष लालू यादव परिवार के करीबी माने जाते हैं। वे चतरा लोकसभा और कोडरमा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार भी रह चुके है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी के वो बड़े फाइनेंसर माने जाते हैं।
ईडी ने सुभाष यादव के 6 ठिकानों पर की छापेमारी
ईडी की टीम ने शनिवार को सुभाष यादव के 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था, जो कार्टन में पैक था। इसके अलावा, ईडी ने उनके आवास से बालू खनन, खरीद, सप्लाई और बिजनेस पार्टनर से जुड़े दस्तावेज को बरामद किया था।
14 घंटे तक की छापेमारी
ईडी की टीम ने संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक लॉकर, पासबुक, विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश और ज्वेलरी समेत कई अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है। टीम ने सुभाष यादव के ठिकानों पर करीब 14 घंटे तक छापेमारी की। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: सिर्फ कहने से नहीं होगा, जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाना भी पड़ेगा… ‘मोदी का परिवार’ पर भड़कीं लालू यादव की बेटी
सुभाष यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ईडी ने सुभाष यादव को देर रात गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया। ईडी को सुभाष के ठिकानों से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज मिले है। सुभाष पर राजधानी पटना में रेत खनन को लेकर की मामले दर्ज हैं। बता दें कि कुछ समय पहले लालू यादव से भी ईडी ने जॉब फॉर लैंड स्कैम केस में 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ जेडीयू के आरजेडी से नाता तोड़ने और नीतीश कुमार के फिर से सीएम बनने के अगले दिन हुई थी।
यह भी पढ़ें: पवन सिंह की गलती से खेसारी लाल यादव ने लिया सबक? बंगाल पर गाने से किया तौबा
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines