अमिताभ ओझा, पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। दानापुर से राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के घर पर और उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के दानापुर स्थित आवास के बाहर कई थानों की पुलिस के साथ एसटीएफ भी मौजूद रही। छापेमारी के दौरान सिटी एसपी, दानापुर एएसपी के अलावा पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी पहुंचे। विधायक रीतलाल यादव के घर के बाहर करीब 1000 की संख्या में पुलिस और फोर्स को तैनात किया गया।
क्या-क्या हुआ बरामद?
विधायक रीतलाल यादव के घर पर एवं उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त के दौरान साढ़े दस लाख रुपये नकद, 77लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 4 संदिग्ध चेक, जमीन के कई डीड पेपर, 6 पेन ड्राइव और वॉकी टाकी बरामद किया गया है। छापेमारी में विधायक के आवास से दो काला बॉक्स भी जब्त किया गया है और बिजनेस पॉटर्नर सुनील के आवास से नकदी समेत जमीन के कागजात बरामद किए गए हैं। हालांकि, विधायक रीतलाल छापेमारी के दौरान पटना में मौजूद नहीं थे।
इन जगहों पर की गई छापेमारी
विधायक रीतलाल के कोथवां आवास, उनके भाई के आवास, कार्यालय, कश्यप सिटी, उनके बिजनेस पॉटर्नर सुनील महाजन के अभियंता नगर स्थित आवास, बिहटा समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विधायक के कोथवां आवास ‘सुमित्रा सदन’ को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने ड्रोन से छापेमारी की निगरानी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुनील महाजन राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी पूर्व विधायक आरके राणा के अभियंता नगर वाली जमीन पर कब्जा कर आलीशान बंगला और बगल वाले प्लॉट पर अपार्टमेंट का निर्माण करा रहा है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर आयकर विभाग और ईडी द्वारा रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है।
‘यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना और ओछी मानसिकता का परिचायक’
वहीं, इस मामले में विधायक रीतलाल यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘चुनाव से पहले करीब 1000-1500 की संख्या मे बिहार पुलिस प्रशासन बिना किसी सर्च वारंट के और बिना सूचना के मेरे घर छापेमारी कर मुझे और मेरे परिजनों को अकारण मानसिक रूप से सुबह से लेकर शाम तक जिस तरीके से परेशान किया जा रहा है और पूछने पर कुछ बताया भी नही जा रहा है। इसके अलावा महिलाओ को बेवजह तंग किया जा रहा है। मेरी सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल करने की असफल कोशिश की जा रही है। उससे यह पूर्णत साबित होता है कि उक्त कार्रवाई राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना और ओछी मानसिकता का परिचायक है।’
सिटी SP के नेतृत्व में कार्रवाई, STF भी तैनात
इस कार्रवाई को पटना सिटी एसपी पश्चिम सरथ आरएस और दानापुर एएसपी भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पटना पुलिस के साथ STF की टीमें भी शामिल रहीं। वहीं, विधायक के बिजनेस पॉटर्नर सुनील महाहन के रूपसपुर के अभियंता नगर स्थित आवास पर दानापुर टू डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए लगभग 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थीं। इलाके में कई थानों की पुलिस, क्विक रिस्पॉन्स टीम और वज्र वाहन मौजूद रहीं। एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा विधायक रीतलाल यादव व उनके करीबियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी और उसी केस पर कोर्ट के आदेश पर विधायक रीतलाल यादव व उनके 11 करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
बता दें कि आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को दबंग माना जाता है। उनका विवादों से पुराना नाता है। यह कोई पहली बार नहीं है जब विधायक के ठिकानों पर रेड हुई है। अभी कुछ दिनों पहले भी उनके यहां छापा पड़ा था।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
8 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
17 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines