LIVE Siwan Bihar election Vote Counting Result 2024 : पूरे देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव का समापन हो गया है। कई नेताओं का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम का पिटारा खुल गया है। अब नतीजे जल्द आने की उम्मीद है। सीवान लोकसभा चुनाव 2024 से निर्दलीय उम्मीदवार हेना शहाब जेडीयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा पिछे चल रही है। बता दें कि विजयलक्ष्मी + 77438 वोट से आगे चल रही है। वहीं आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी पीछे हैं।
कौन-कौन उम्मीदवार हैं आमने-सामने
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी थी। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना के दौरान प्रमुख दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया। जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) की उम्मीदवार विजयलक्ष्मी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से अवध बिहारी चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।
मतदान की तारीख
बिहार के सीवान में छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले गए थे। आज इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
कौन जीतेगा चुनाव
सीवान बिहार की एक महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है, जो अपनी राजनीतिक, ऐतिहासिक और विकास के लिए पहचान जाना जाता है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कौन सांसद बनेगा, ये अब कुछ देर में पता चल जाएगा।
सिवान में कुल वोटरों की संख्या
चुनाव आयोग के अनुसार, सीवान जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 23,99,242 है। महिला मतदाताओं की संख्या 11,45,905 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 12,53,334 है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
सिवान की पहचान
देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि के रूप में सीवान जाना जाता है। कुछ समय बीतने के बाद सीवान की पहचान बदल गई। पहले इंटरनेशनल चोर नटवरलाल, उसके बाद शहाबुद्दीन के आतंक से सीवान पूरे देश में सुर्खियों में रहा। बता दें कि साल 1995 से लेकर साल 2024 तक मो. शहाबुद्दीन राष्ट्रीय जनता दल से तीन बार सांसद बन चुके हैं। साल 2009 में ओमप्रकाश यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए। 2019 लोकसभा चुनाव में जदयू की कविता सिंह सांसद बनीं। सिवान लोकसभा सीट के तहत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
22 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines