Bihar Vidhansabha Election 2025: इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन और लालू और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी ने चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राजनैतिक पार्टियां रणनीति बनाने के लिए बैठकें कर रहीं है। अब बिहार विधानसभा चुनाव में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी एंट्री की है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सपा तेजस्वी यादव का समर्थन करेगी। हालांकि अखिलेश ने स्पष्ट किया कि बिहार में सपा किसी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। सपा के नेता और खुद अखिलेश यादव तेजस्वी के प्रचार के लिए बिहार में रैलियां करेंगे। अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी बुरी तरह चुनाव हारेगी। क्योंकि वहां हालात बीजेपी के खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें: RJD ने वोटर लिस्ट रिव्यू के फैसले का किया विरोध, मंडल बोले- ‘आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण’
बीजेपी केवल सत्ता के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है- अखिलेश यादव
लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी और एनडीए गठबंधन पर करारा हमला किया। अखिलेश ने कहा कि NDA नेगेटिव लोगों का नारा है और PDA पॉजिटव लोगों का। बीजेपी सरकार में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की संविधान में कोई निष्ठा नहीं है। बीजेपी केवल सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है।
बागी विधायकों पर फिर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने एक बार फिर पार्टी से निष्कासित तीनों विधायकों पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि इन विधायकों को इसलिए निकाला था, जिससे वो उन्हें मंत्री पद की शपथ लेते देखें। जब ये मंत्री बन जाएंगे तो अखिलेश दूसरे ग्रुप को बाहर निकालेंगे।
22 नवंबर को पूरा को रहा कार्यकाल
बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। आयोग घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को होगा। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इसके लिए अक्टूबर-नवंबर के बीच चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: आरजेडी ने अपनाई सपा की यह जातीय रणनीति, बीजेपी ने अलर्ट होकर शुरू किया सर्वे
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines