Bahubali Shankar Singh: बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर बाहुबली शंकर सिंह ने जीत हासिल की है। 19 साल बाद शंकर सिंह दोबारा विधायक बने हैं। उन्होंने बाहुबली अवधेश मंडल की पत्नी बीमा भारती और जेडीयू की टिकट पर मैदान में उतरे कलाधर मंडल को हराया है। रुपौली ने सीधे तौर पर सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को शिकस्त दी है।
एलजेपी के टिकट पर बने थे विधायक
शंकर सिंह पहली बार 2005 में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (लोक जनशक्ति पार्टी) की टिकट पर जीते थे। तब एलजेपी में फूट नहीं हुई थी। वहीं, एक बार फिर अब शंकर सिंह ने आरजेडी, एनडीए को शिकस्त देकर जीते हैं। इस बार चिराग के टिकट नहीं देने पर उन्होंने बगावत कर दी थी। जिसके बाद निर्दलीय लड़े और जीतकर बता दिया कि उनका टिकट मांगने का फैसला सही था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर कौन? जो कांग्रेस की टिकट पर जीतीं उपचुनाव
आरजेडी की अगुआई में महागठबंधन और जेडीयू की अगुआई में एनडीए दोनों की रणनीति नहीं चल पाई। उन्होंने अच्छे अंतर से कलाधर मंडल को हराया। वहीं, 5 बार रुपौली से जीतने वालीं बीमा भारती को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। बीमा भारती को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का भी सपोर्ट था, लेकिन वे वोट ट्रांसफर करवाने में कामयाब नहीं हुए।
शंकर सिंह अपने इलाके में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। बीमा के पति अवधेश भी बाहुबली है, दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा माना जाता है। शंकर सिंह के बारे में कहा जाता है कि वे लिबरेशन आर्मा के नाम का गिरोह चलाते हैं। फरवरी 2005 में पहली बार रुपौली से जीत हासिल की। शंकर सिंह राजपूत हैं, जिनकी गंगौता समाज से आने वाले बीमा भारती के पति अवधेश मंडल से कई बार ठन चुकी है। दोनों के वर्चस्व की जंग में काफी लोग मारे जा चुके हैं। शंकर सिंह को सुशांत सिंह राजपूत के गांव मलडीहा से भी अच्छे अंतर से जीत मिली है। शंकर सिंह ने ऐलान किया था कि वे अगर चुनाव जीते तो इस गांव पर फोकस करेंगे। उन्होंने कहा था कि सुशांत सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। उनकी प्रतिमा को इस गांव में जरूर लगवाएंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
14 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
15 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines