Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में एक डीएसपी पर रिश्वत नहीं देने पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी। एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। फायरिंग का मामला शुक्रवार देर रात को सासाराम की एक बर्थडे पार्टी में सामने आया है। मृतक की पहचान राणा ओमप्रकाश उर्फ बादल के तौर पर हुई है। आरोप रोहतास के डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल पर लगे हैं। इस साल जनवरी में ही उनकी यहां पहली पोस्टिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि डीएसपी शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनानी गांव में रेड करने गए थे। यहां पर गोली चलने से ओमप्रकाश उर्फ बादल कुमार की मौत हुई।
वहीं, अतुल कुमार और विनोद कुमार को गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग करहा मोड़ पर बर्थडे पार्टी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आदिल बिलाल फोर्स लेकर मौके पर आए थे। आरोप है कि पार्टी में मौजूद लोगों से उन्होंने वसूली करने की कोशिश की, जिसकी वजह से विवाद पैदा हो गया। कथित तौर पर डीएसपी ने गोलियां चला दीं। जिससे बादल की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:साइको किलर दुल्हन, पति की हत्या कर संदूक में छिपा देती थी लाश, जानें कुरुक्षेत्र के इस केस को
मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दिए बयान में राहुल रंजन ने कहा कि बड़ा भाई बादल दोस्तों के साथ पीर बाबा दरगाह के पास पार्टी कर रहा था। इसी बीच ट्रैफिक थाने के डीएसपी आदिल अपने गनमैन सोनू और 3-4 अन्य लोगों के साथ यहां आए। आते ही पार्टी को लेकर सवाल किए। विरोध करने पर धमकाने लगे।
यह भी पढ़ें- Noida एयरपोर्ट की ‘राह’ होगी आसान, YEIDA चलाएगी 250 EV Bus, ये 6 रूट फाइनल
बात बढ़ने पर डीएसपी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल फायरिंग शुरू कर दी। बादल के सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक घायल को हाथ और दूसरे को माथे पर गोली लगी। डीएसपी वारदात के बाद घायलों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर निकल गए। इस बाबत सासाराम थाने में केस दर्ज किया गया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव
बताया जा रहा है कि आरोपी बिलाल मूल रूप से दरभंगा के बेता के रहने वाले हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया से बीटेक और BIT मेसरा से एमटेक कर चुके हैं। उन्होंने 64वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल की थी। जिसके बाद उनको DSP नियुक्त किया गया था। रोहतास ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में उनको जनवरी 2024 में पहली नियुक्ति मिली थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामले में बिलाल की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एसपी रोशन कुमार के अनुसार वारदात में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मामले की जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
11 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
18 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines