Rohini Acharya New Facebook Post: ‘मुझसे बड़ा गुनाह हो गया कि किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया, कोई और भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाए’. रोहिणी आचार्य का ये पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. इससे पहले भी रोहिणी ने फेसबुक पोस्ट लिखकर परिवार के बारे में खुलासे किए थे. उन्होंने खुद पर हुए अत्याचार की कहानी बयां की और बताया कि उन्हें गालियां दी गईं और उन्हें चप्पल मारने की कोशिश की गई. रोहिणी बिहार की राजनीति और परिवार को छोड़कर चली गई हैं. गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की करारी हार के बाद से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार बड़े खुलासे कर रही है.
रोहिणी आचार्य की नई फेसबुक पोस्ट
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे ” .. सभी बहन – बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो 🙏
किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी – बहन पैदा ना हो
इससे पहले रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक मां को जलील किया गया , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी .. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां – बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया ….आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी – बहन पैदा ना हो
आनंद मोहन की बहू ने कहा लालू जी परिवार बचा लीजिए
आनंद मोहन की बहू और जदयू के विधायक चेतन आनंद की पत्नी आयुषी आनंद ने लालू प्रसाद यादव से आग्रह किया है कि जो कुछ परिवार में हो रहा है उसे अब तुरंत आ गया करके रोकिए पूरे परिवार को ठीक कीजिए पूरे परिवार को एक साथ रखिए उन्होंने कहा कि यह किसी भी परिवार में अच्छी चीज नहीं है और यह नहीं होना चाहिए
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines