सौरभ कुमार, पटना।
बिहार की राजधनी पटना में आजकल इफ्तार पार्टियों का दौर चल रहा है। रविवार को सीएम नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के बाद आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी के लिए महागठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं और मुस्लिम धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन महागठबंधन के सबसे बड़े सहयोगी दल कांग्रेस के नेता इफ्तार पार्टी में नजर नहीं आए। इतना ही नहीं मुकेश सहनी भी इस पर्टी से गायब रहे। इसके बाद सियासी गलियारों में महागठबंधन में दरार की अटकलों पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इस इफ्तार पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस शामिल हुए।
अब्दुलबारी सिद्दीकी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राजद की तरफ से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। एक तरफ जहां एनडीए को बॉयकाट करने वाले मुस्लिम संगठन इफ्तार में शामिल हुए तो वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत किसी बड़े नेता के इस पार्टी में शामिल होने पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी में सभी की नजरें कांग्रेस के नए अध्यक्ष और बिहार प्रभारी की लालू यादव से मुलाकात पर टिकी थीं, लेकिन वो नही पहुंचे। हालांकि, राजद नेता इस बात से गदगद हैं कि इस बार चुनाव में मुसलमानों का पूरा समर्थन उन्हें मिलने जा रहा है।
पशुपति पारस इफ्तार पार्टी में हुए शामिल
राजद की इफ्तार पार्टी में पशुपति पारस का शामिल होना एनडीए के लिए झटका के तौर पर ही देखा जा रहा है क्योंकि पशुपति पारस की पार्टी लोजपा एनडीए की सहयोगी पार्टी थी। पशुपति पारस मोदी 2.0 सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर पशुपति पारस महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ते हैं तो वो एनडीए के वोटर्स में ही सेंध लगाएंगे।
7 मुस्लिम संगठनों ने एनडीए की इफ्तार पार्टी का किया बॉयकाट
चुनावी साल होने के कारण इफ्तार का महत्व काफी बढ़ जाता है। अचानक 7 मुस्लिम संगठनों ने एनडीए की इफ्तार पार्टी का बॉयकाट कर दिया। जिससे एनडीए नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है, लेकिन कांग्रेस ने राजेडी की इफ्तार पार्टी से दूरी बनाकर उन्हें खुश होने का मौका दे दिया है।
‘नीतीश कुमार को लगा झटका’
वहीं, कांग्रेस के नेताओं के शामिल नहीं होने के बारे में आरजेडी नेताओं से पूछा गया तो अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, ‘रमजान का अंतिम दौर चल रहा है। वे लोग अपने क्षेत्र में इफ्तार कर रहे होंगे। सभी को हर जगह शामिल होना होता है। कांग्रेस के कई विधायक और एमएलसी पहुंचे थे। पशुपति पारस इस पार्टी में पहुंचे हैं। नीतीश कुमार को इस पार्टी से झटका लगा है, क्योंकि जिन मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने नीतीश की दावत में जाने से मना कर दिया था, वे सब इस पार्टी में नजर आए।’
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
41 mins agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
49 mins agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
6 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
7 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
10 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines