Bihar STF arrest Shiv Gop: पटना के दीघा में जनार्दन शमशान घाट पर उस समय भगदड़ मच गई जब यहां अचानक जलती चितांओं के बीच एसटीएफ की टीम रेड मारने पहुंची। दरअसल, यहां राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के पिता रामाशीष राय का दाह संस्कार किया जा रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली की इसमें बिहार का हिस्ट्रीशीटर शिव गोप पहुंचने वाला है। शिव लंबे समय से फरार चल रहा था उस पर हत्या समेत अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह भेष बदलकर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था। जहां पहले से घात लगाए बैठे पुलिसकर्मियों ने उसे धर-दबोचा।
सादे पकड़े में पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार शिव गोप कुख्यात बदमाश है। उस परन बेऊर में प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन गोप पर गोलीबारी करने का आरोप है। इसके अलावा दानापुर में दीपक मेहता हत्याकांड में भी उसकी तलाश थी। विधायक के पिता कोथवा पंचायत के मुखिया थे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने शिव गोप को चकमा देने के लिए सादे कपड़े पहने हुए थे।
दीपक हत्याकांड में फरार था
पुलिस के अनुसार शिव गोप की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। कोर्ट ने दानापुर मामले में वारंट जारी किया था और उस पर कई मामले दर्ज हैं। फुलवारी शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने इस मामले में बताया कि शिवगोप ने बेउर निवासी प्रोपर्टी डिलर टूनटून राय उर्फ टुनटुन गोप के ऑफिस पर ऑटोमैटिक हथियार से कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें: पहले प्रेम संबंध, फिर कराया पकड़ौआ विवाह, ससुरालियों ने पिता, बेटा-बेटी को गोलियों से भूना
7 लाख की ली थी सुपारी
पुलिस के अनुसार दीपक मेहता हत्याकांड में शिव गोप और रवि गोप शामिल थे। कुछ समय पहले ही रवि गोप को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि 7 लाख रूपये की सुपारी लेकर दीपक मेहता की हत्या की गई थी। जिसके बाद लगातार शिव गोप पर नजर रखी जा रही थी। विधायक के पिता के दाह संस्कार में मौका पाकर उसे पकड़ लिया गया।
इनपुट अमिताभ कुमार ओझा
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines