अरुण कुमार, अररिया: लोकसभा चुनाव 2024 दूर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नीत गठबंधन के बीच अभी से जुबानी जंग तेज हो गई है। पिछले सप्ताह अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सत्ता पक्ष पर हमला बोला था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच वार-पलटवार जारी है।
इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने राहुल गांधी पर ताजा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मेडिकल जांच की जरूरत है। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत भी भाजपा की कई महिला सांसदों ने की है।
इसी बात को लेकर अररिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मेडिकल जांच की जरूरत है। जिस तरह से उनके द्वारा फ्लाइंग किस दिया गया उसके बाद मुझे लगता है की उन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है ।
महागबंधन पर जमकर बरसे
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजीव प्रताप रूढ़ी ने महागठबंधन INDIA पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र की मर्यादा का केंद्र बिंदु है, लेकिन विपक्ष इसे तार-तार कर रहा है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष की नीयत पर भी सवाल उठाया।
निशाने पर रही बिहार सरकार भी
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुड़ी ने बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार को एक साल पूरे हो चुके हैं और राजनैतिक हत्या जिस तरह से हुई है वह बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि बिहार से चार करोड़ लोग बाहर चले गए हैं इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है और आगामी लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आएंगे वो चौंकाने वाले होंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2025 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने वाली है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
13 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
15 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
21 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines